फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर अतिक्रमण, कब मिलेगी जाम से मुक्ति

Thu, 01 May 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पांचाल घाट चौराहा से पुल तक हाईवे पर सड़क के किनारे लगी दुकानें व खड़े वाहन। - फोटो : पांचाल घाट चौराहा से पुल तक हाईवे पर सड़क के किनारे लगी दुकानें व खड़े वाहन।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा बरेली हाई वे 730 का चौड़ीकरण का कार्य जारी है। पांचालघाट चौराहा से पुल तक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े हो रहे हैं। दुकानें लगने से जाम की स्थिति बन रही है। पांचाल घाट पुल से लेकर चौराहे तक जाम लगना आम हो गया है। गुरुवार सुबह 9:00 बजे जाम लगा जो कि आधे घंटे बाद खुला तो वहीं शाम 4 बजे से लगा जाम 4:45 बजे तक लगा रहा। जिससे जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

इटावा-बरेली हाई वे पर चौड़ीकरण के बाद जहां एक ओर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं दूसरी ओर वाहनों की रफ्तार भी बढ़ी है। पांचाल घाट पर चौराहा से पुल तक लगने वाले बाजार और सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन सफर करने वालों का दर्द बढ़ा रहे हैं।
सुबह से ही रेहड़ी और पटरी दुकानदार सड़क पर ही अपनी दुकानें सजा लेते हैं। सड़क पर दुकाने लगने से उस ओर कोई वाहन नहीं जाता। ऐसे में पीछे बनी पक्की दुकानों पर सामान खरीदने के लिए पहुंचने वाले लोग अपने वाहनों को आड़ा-तिरछा कर खड़ा कर देते हैं। ऐसे में आधी से ज्यादा सड़क पर अतिक्रमण हो जाता है। इस कारण दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहता है। यही हाल गुरुवार सुबह व शाम को देखने को मिला। जिसमें सुबह 9:00 बजे जाम लगा जो कि आधे घंटे बाद खुला तो वहीं शाम 4 बजे से लगा जाम 4:45 बजे तक लगा रहा। जिससे जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

पुल के दोनों ओर से बड़े वाहन आते ही सड़क संकुचित सी हो जाती है। गर्मी में वाहनों के फंसने के चलते वाहन सवारों का बुरा हाल हो जाता है। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालक गर्मी में जाम में फंसकर उबलते रहते हैं। जाम में फंसकर वाहन जब पुलिस चौकी के आगे तक पहुंच जाते हैं, तब कहीं पुलिसकर्मी उठकर जाम खुलवा देते हैं। इसके बावजूद सड़क पर अतिक्रमण किए लोगों को रोकने वाला कोई नहीं है।
-

कई बार रेहड़ी ओर पटरी दुकानदारों को खदेड़कर सड़क साफ कराई गई है। इसके बाद भी दोबारा से यह लोग अतिक्रमण कर लेते हैं। अब की बार चालान करने की चेतावनी दी गई है। न मानने पर इनका चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। किसी भी कीमत पर जाम लगने नहीं दिया जाएगा। - सतेंद्र कुमार सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें