फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोजगार सेवकों ने ब्लाक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ निरंजन त्रिवेदी को सौंपा गया।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय में संगठन के ब्लाक अध्यक्ष शैलेश कुमार और महामंत्री मुनेश मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को रोजगार सेवक एकत्र हुए। यहां पर मनरेगा कर्मचारियों का नियमतीकरण, बकाया भुगतान, संतोषजनक मानदेय देने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर कुछ देर तक बैठकर धरना प्रदर्शन किया।
इसके बाद गेट पर खड़े होकर नारेबाजी की। बताया कि चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने उनकी मांग के संबंध में घोषणा की थी, लेकिन आज तक शासनादेश नहीं बनाया गया। इसके चलते रोजगार सेवकों ने धरना प्रदर्शन किया है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक समय-समय पर ऐसे ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संजीव कुमार, जय हिंद सिंह, अरुण प्रताप सिंह, कुंवर सिंह, रामप्रताप, चंदन सिंह, यामीन भी शामिल रहे।
विज्ञापन

मनरेगा में संविदा पर तैनात रोजगार सेवकों ने गुरुवार को ब्लाक कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। प्रति माह 24 हजार मानदेय की मांग करते हुए 12 सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
शमसाबाद ब्लॉक कार्यालय परिसर में रोजगार सेवक सुबह एकत्र हुए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ मो. आरिफ को सौंपा। इसमें रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाकर 24 हजार करने, मेठ रखने का अधिकार दिए जाने, पंचायत भवन में कार्यालय प्रभारी के रूप में बैठने की व्यवस्था करने सहित 12 मांगें शामिल हैं। ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक चतुर्वेदी, ऊषा गंगवार, अतुल कुमार, पुष्पेंद्र, मोहिनी, जरखा बेगम, विनोद कुमार आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
उधर, नवाबगंज ब्लाक में अध्यक्ष सरजू सिंह यादव के नेतृत्व में रोजगार सेवक, तकनीकी सहायकों ने धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता को सौंपे ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पदनाम बदलने, बीमा का लाभ दिलाने, विषम परिस्थितियों में मृत रोजगार सेवकों के स्वजन को 10 लाख की सहायता व आश्रित को नौकरी दिलाने आदि मांग की गई। गोविंद बाबू पाठक, मनोज कुमार, सुशील, कौशल, राघवेंद्र सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें