फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने की मतपत्रों की बंडलिंग

Thu, 26 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। प्रधान व सदस्य पद के चुनाव के लिए मतपत्रों गुरुवार को मतपत्राें की बंडलिंग कराई गई। शनिवार को होने वाले प्रधान व सदस्य पद के चुनाव के लिए गांवों में चल रहा प्रचार  थम गया। शनिवार को विकास खंड की 86 ग्राम सभाओं में प्रधान पद के 1013 और सदस्य पद के 176 वार्डों के लिए 367 प्रत्याशियों के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


मतदान के लिए मतपत्रों की बंडलिंग का काम  विकास खंड कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी एके सिंह की मौजूदगी में पूरा हो गया। आरओ ने बताया कि मतपत्र व अन्य आवश्यक कागजात के बंडलों को शुक्रवार सुबह 8 बजे तक आदर्श इंटर कालेज पितौरा पहुंचा दिया जाएगा। यहां से सुबह 10 बजे पोलिंग पार्टियों को बूथ पर रवाना किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मतपेटिकाओं को आदर्श इंटर कालेज में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे जाने की व्यवस्था की गई है। एसएसआई हरिश्चंद्र ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए थानाक्षेत्र के ब्राहिमपुर, रूटौल, टेढ़ीकोन, हंसापुर गौराईपुर और टिलियां तिराहे पर बेरियर लगाए जाएंगे। यहां   एक दरोगा और एक एचसीपी के साथ दो पुलिसकर्मी व दो गार्ड तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए 17 कलस्टर मोबाइल बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें