फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शौचालय निर्माण में 5.16 लाख का गबन, प्रधान व सचिवों से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुतुबुद्दीनपुर में शौचालय निर्माण में 5.16 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई। इस पर जिलाधिकारी ने निवर्तमान प्रधान से वसूली के साथ दोषी दो सचिवों में कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज की ग्राम पंचायत कुतुबुद्दीनपुर निवासी राघवेंद्र सिंह रिंकू, रमेश, सतेंद्र, लालू आदि ने शपथपत्र के साथ जिलाधिकारी से जून 2022 को शिकायत कर शौचालयों के निर्माण में घोटाला का आरोप लगाया था। इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने डीपीआरओ व अधिशासी अभियंता आरईडी की जांच कमेटी गठित की। आठ दिसंबर 2022 को जब डीपीआरओ जांच करने पहुंचे तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
इससे माहौल देख अधिकारी बिना जांच के ही लौट गए थे। इसके बाद डीएम के आदेश पर 28 जनवरी 2023 को एडीपीआरओ ने कमेटी के साथ जांच की। मौके पर 28 शौचालय बने ही नहीं मिले, जबकि 15 शौचालय अधूरे व क्षतिग्रस्त मिले। जांच रिपोर्ट में 43 शौचालय की धनराशि पांच लाख 16 हजार रुपये के गबन की पुष्टि की गई। इसमें निवर्तमान प्रधान संजीव कुमार, खंड प्रेरक शोभित त्रिवेदी, दो सचिव दोषी पाए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गबन की गई धनराशि 15 दिन में स्वच्छ भारत मिशन के खाते में जमा कराने के आदेश दिए हैं। इसमें निवर्तमान प्रधान संजीव कुमार को दो लाख 58 हजार रुपये, ग्राम विकास अधिकारी रवेंद्र कुमार सिंह को एक लाख 50 हजार रुपये व सुनील कुमार को एक लाख आठ हजार रुपये जमा करने होंगे। 15 दिन में धनराशि जमा न करने पर डीएम ने निवर्तमान प्रधान से राजस्व की भांति वसूली करने व दोनों सचिवों के वेतन से कटौती करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने डीडीओ को ग्राम विकास अधिकारी रवेंद्र कुमार व सुनील कुमार के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें