फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रायपुर पंचायत में 2.42 लाख का गबन, प्रधान के अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज की ग्राम पंचायत रायपुर खास के विकास कार्यों की जांच में 2.42 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने प्रधान के अधिकार सीज कर रिकवरी के आदेश दिए हैं। इस मामले में तत्कालीन दो सचिव व आरईडी अवर अभियंता भी दोषी पाए गए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत रायपुर के मजरा मुबारिकपुर निवासी विनीत कुमार ने 21 फरवरी को शपथपत्र के साथ जिलाधिकारी से शिकायत की कि वर्ष 2021-22 में फर्जी विकास कार्य दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने उप कृषि निदेशक व अधिशासी अभियंता जल निगम की कमेटी गठित कर विकास कार्यों की जांच कराई। कमेटी ने सौंपी जांच रिपोर्ट में हैंडपंप रिबोर, विद्यालय में बिजली फिटिंग, प्रशासनिक व्यय, पंचायतघर की वॉल पेंटिंग आदि कार्यों की फर्जी तरीके से धनराशि निकालने की पुष्टि की गई।
दो लाख 42 हजार 731 रुपये के गबन में प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह यादव, तत्कालीन सचिव योगेश कुमार, विजेता व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राजीव गोयल दोषी पाए गए। इस जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने व गबन की आधी धनराशि एक लाख 21 हजार 365 रुपये के गबन के दोषी प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह यादव के अधिकार सीज कर दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खाते का संचालन करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही गबन में दोषी तत्कालीन सचिव विजेता के मामले में जनपद अलीगढ़ डीडीओ को व तत्कालीन सचिव योगेश कुमार के मामले में जनपद औरैया के डीपीआरओ को आदेश की प्रति भेजने को कहा है। जबकि जेई राजीव गोयल के दोषी पाये जाने पर अधिशासी अभियंता आरईडी को अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें