फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंचायतघरों में फिटिंग कार्य में गबन,जेई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत घरों में बिजली-पानी के लिए फिटिंग के कार्य में सरकारी धन के गबन के मामले में पुलिस ने लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) को गिरफ्तार किया है। गबन के मामले में सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में अवर अभियंता का नाम प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

शमसाबाद ब्लाॅक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत आफाक हुसैन ने 5 जनवरी 2023 को तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी के खिलाफ सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत बल्लू बेहटा, समैचीपुर चितार, कासिमपुर तराई, गुटैटी दक्षिण, रंपुरा, वाजिदपुर, सुल्तानपुर खरेटा में पंचायत घरों में बिजली व पानी की फिटिंग कराए बिना सरकारी धन का गबन कर लिया गया। विवेचक ने जांच की। इसमें लघु सिंचाई विभाग के जेई अशोक कुमार का नाम प्रकाश में आया। उनके द्वारा पानी की फिटिंग सहित अन्य कामों की एमबी बनाई गई थी।
पुलिस लाइन के सभागार में एसपी विकास कुमार ने बताया कि गबन के मामले में पुलिस ने एटा थाना मारहरा गांव सिरसा बदन हाल निवासी थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद अमीन खां निवासी अवर अभियंता अशोक कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता अशोक कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी ने बताया कि सरकारी धन के दुरुपयोग के मुकदमों में विभाग की विशेष नजर रहती है। इस दौरान एसओ बलराज भाटी व प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें