फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फतेहगढ़ इलेवन ने वेस्टन प्लाजा को 31 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में रविवार को शहीद राजेश सिंह (सब इंस्पेक्टर) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। पहले मैच में फतेहगढ़ इलेवन ने वेस्टन प्लाजा को 31 रनों से हराया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व पहली गेंद खेलकर किया। वेस्टन प्लाजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। फतेहगढ़ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 161 रन बनाए।
विकास ने 25, रितिक ने 32 व निशांत ने 27 रन बनाए। वेस्टन प्लाजा के गेंदबाज अशर व आदित्य ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टन प्लाजा की टीम शुरू से ही परेशानी में दिखी। पहला विकेट चौथे ओवर में ही गिर गया। बल्लेबाजों ने जीत दर्ज करने का प्रयास पूरा किया, लेकिन लगातार गिर रहे विकेटों के चलते पूरी टीम 19 ओवर में 130 रनों पर ही ढेर हो गई। आर्यन ने 41, आदित्य ने 23 और अरबाज ने 18 रन बनाए। फतेहगढ़ इलेवन के गेंदबाज मोनू ने तीन, सूरज, प्रदीप और सोंटी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

टिंका यादव ने मोनू को मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी प्रदान की। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी व मोहम्मद अहमद खां ने की। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव रामनरेश यादव, सोनू ठाकुर, अतुल पाल, सनी दुबे व अब्दुल्ला आरिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें