फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन : 56 किसानों को 60 लाख बीमा का क्लेम देने में बैंकों से जवाब मांगा

Wed, 31 Dec 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भूमि के फर्जी ब्योरा पर 60 लाख रुपये क्लेम का भुगतान कर दिया गया। इसमें बीमा कंपनी कर्मचारी व बैंक शाखा प्रबंधकों की मिलीभगत का खेल है। इस मामले में बैंक शाखा प्रबंधकों को कृषि विभाग से पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिले के 232 किसानों को 2.28 करोड़ रुपये क्लेम दिया गया है। इसमें वास्तविक किसानों को कम और फर्जी किसानों को लाखों का भुगतान कर दिया गया। बुंदेलखंड में फसल बीमा में गबन का खुलासा होने के बाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व उपकृषि निदेशक ने सतर्कता के साथ कमेटी से जांच कराई। इसमें 32 किसानों को 68 लाख रुपये भुगतान कर किए गए गबन में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। जबकि पांच गांवों की चल रही जांच में 60 लाख के और गबन का खुलासा हुआ।
बढ़पुर ब्लॉक के गांव कटरी गंगपुर के सात, राजेपुर क्षेत्र के गांव सवासी के आठ, सुंदरपुर के 14, कायमगंज क्षेत्र के गांव मिस्तनी के 12 व शाहीपुर के 15 किसानों को भूमि का फर्जी ब्योरा भरकर 60 लाख रुपये बीमा क्लेम का भुगतान कर दिया गया। कई किसानों को तो रेत की भूमि पर सरसों व बालू की फसल दिखाकर मुआवजा दिया गया है। जबकि उस रेत पर न तो कोई भी फसल बोई गई और न ही क्लेम लेने वाले किसानों के नाम दर्ज है। यह जांच भी लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

पता चला है कि इसमें 12 बैंक शाखा प्रबंधक फंसे हैं। इन्हें कृषि विभाग से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस खेल में बीमा कंपनी के कर्मचारियों के साथ बैंक शाखा प्रबंधकों का फंसना तय है। बैंक में फीडिंग की जिम्मेदारी बैंक कर्मियों की ही होती है। इससे फसल बीमा में गबन की धनराशि बढ़कर एक करोड़ 28 लाख रुपये पहुंच गई है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें