फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता प्रधान प्रत्याशियों को मतगणना केंद्र से बाहर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जीतने के बाद भी कई प्रधान व एजेंट मतगणना केंद्र में घुस गए। सोमवार दोपहर पहुंचे एएसपी ने जीते हुए प्रधान व उनके एजेंटों को फटकार कर बाहर निकलवा दिया। केंद्र के बाहर लगी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने कई बार लाठियां चटकाईं। उसके बाद भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बाबू सिंह लॉ कालेज मतगणना केंद्र पर चुनाव जीतने के बाद भी कई प्रधान व एजेंट अंदर डटे रहे। दोपहर दो बजे एएसपी अजय प्रताप मतदान केंद्र का जायजा लेने के लिए पहुंचे। मतगणना केंद्र के अंदर भीड़ देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अपने सामने प्रत्याशियों व एजेंटों के पास देखकर उनकी ग्रामसभा के बारे में पूछताछ की। इसमें बहुत से लोग अकारण की केंद्र के अंदर पाए गए।
एएसपी ने सभी को बाहर निकलवाया। पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि किसी को भी बिना पास के अंदर नहीं घुसने दें। केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ को देखकर पुलिस ने लाठियां चटकाकर पूरे दिन कई बार खेतों में दूर तक खदेड़ा। पुलिस के ढिलाई देते ही भीड़ बार बार केंद्र के पास एकत्र होती रही।
विज्ञापन

बीडीसी आरओ के खिलाफ की शिकायत
मतगणना के दौरान बीडीसी प्रत्याशियों ने तहसीलदार प्रदीप सिंह से बीडीसी आरओ राजकुमार की शिकायत कर हीलाहवाली का आरोप लगाया। प्रत्याशियों का कहना था कि चुनाव जीतने के बाद भी उनको प्रमाण पत्र के लिए घंटों बैठाया जा रहा है। कुछ पूछने पर वह तेज आवाज में बात कर रहे हैं। इस पर तहसीलदार ने प्रत्याशियों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें