फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स उपकरण के साथ ‘भगवान’ फ्री

Sat, 31 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीपावली आते ही छूट की योजनाएं चलने लगी हैं। बाजार में बिक रहे इलेक्ट्रानिक्स आइटम पर कोई दुकानदार नगद छूट तो कोई दुकानदार उपहार दे रहा है। वहीं, कहीं भगवान साथ दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में घुमना बाजार, रेलवे रोड, नेहरू रोड, भोलेपुर, कोतवाली रोड फतेहगढ़, सरदार बाग बढ़पुर और त्रिपोलिया चौक आदि पर स्थित इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर दिवाली के त्योहार पर हर खरीद पर ग्राहकों को छूट मिल रही है। दुकानों में एलईडी, एलसीडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी, होम थिएटर और डिजिटल कैमरा आदि इलेक्ट्रानिक्स उपकरण बिक रहे हैं। फ्रिज की खरीद पर नगद और उपहार दिए जा रहे हैं। वाशिंग मशीन और मिक्सी पर नगद छूट दी जा रही है।

बढ़पुर स्थित मुस्तफा शो रूम के दुकानदार रनवीर सिंह बख्शी ने बताया कि दिवाली पर वह ग्राहकों के लिए कोई न कोई छूट दे रहे हैं। किसी भी इलेक्ट्रानिक खरीद पर वह भगवान की मूर्ति निश्चित उपहार के तौर पर दे रहे हैं। इसके अलावा फ्रिज पर 200 से 2500, मिक्सी में 200 से 1000, वाशिंग मशीन पर 500 से 1500 रुपये की नगद छूट दी जा रही है। एलईडी पर एक साल के बजाए दो साल की गारंटी दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही एलईडी की खरीद पर होम थिएटर आदि निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। 15 नवंबर तक छूट दी जाएगी। दिवाली के त्योहार के चलते इलेक्ट्रानिक्स आइटमों पर चल रही छूट का लाभ ग्राहक भी उठा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें