फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण से विद्युत पोल सड़क पर आए, शिफ्टिंग का फंसा मामला

विज्ञापन
नवाबगंज रोड चौड़ीकरण होने से सड़क के नजदीक आए बिजली के पोल। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
हथियापुर तिराहा से नवाबगंज चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। इससे विद्युत पोल सड़क पर आ गए हैं। विद्युत लाइन हटाने को 35 लाख देने के बाद भी विद्युत निगम के अफसरों ने पोल व लाइन शिफ्ट नहीं की। इससे सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है और पोल से वाहन टकराने से हादसा होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में जब एक्सईएन पीडब्लूडी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र भेजा तो उन्होंने करीब 40 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। धन कम पड़ने से पोल शिफ्टिंग का काम शुरू नहीं हो सका।
हथियापुर तिराहा से नवाबगंज चौराहा तक करीब 14 किलोमीटर लंबी रोड है। इसमें कुछ दूरी पर दोनों ओर पोल लगे थे। सड़क चौड़ीकरण होने से ये सड़क पर आ गए हैं। कई पोल झुके हुए भी हैं। आरसीएल कार्यदायी संस्था को सात किलोमीटर दूरी के पोल सड़क से दूर करने का काम पहले दिया गया था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने अपने हिसाब से पोल लगा कर लाइन बना दी थी। अब ये पोल सड़क के बिल्कुल नजदीक आ गए हैं। उधर, बकाया सात किलोमीटर दूरी तक विद्युत लाइन के पोल दूर लगाने और लाइन शिफ्ट करने के लिए पीडब्लूडी ने करीब 35 लाख रुपये विद्युत निगम को दिए थे। इसके बाद भी विद्युत निगम ने सात किलोमीटर दूरी तक विद्युत लाइन शिफ्टिंग का काम नहीं कराया।
आरसीएल ने भी बकाया सात किलोमीटर दूरी तक के पोलों को शिफ्ट नहीं किया। पोल मार्ग के बीच में होने से वाहनों के टकराने से हादसा होने का डर रहता है। एक्सईएन पीडब्लूडी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण को पत्र भेज कर जल्द विद्युत लाइन शिफ्ट कराने की मांग की है।
एक्सईएन ग्रामीण बृजेंद्र सिंह ने बताया कि एस्टीमेट को दोबारा बनवाया गया है। अब वह लगभग 40 लाख का बना है जो एक्सईएन पीडब्लूडी को भेज दिया गया है। बकाया धन मिलते ही पोल व विद्युत लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू करा दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था से भी पोल शिफ्टिंग का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें