फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश में चरमराई बिजली व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूबे

विज्ञापन
फोटो-30, गांव साहबगंज में खेतों में टूटकर गिरे बिजली पोल। स्रोत विभाग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो दिन से हो रही बारिश के चलते जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। तेज हवा व बारिश के चलते रविवार देर रात गांव साहबगंज में 33 केवीए लाइन के आठ बिजली के पोल टूटकर खेतों में गिर गए। जसमई में 11 हजार लाइन में फाल्ट हो गया। शहर क्षेत्र में भी कई जगह फाल्ट हुए। शहर में तो व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कतें आ रही हैं। इसके चलते कई ग्रामीण इलाके अंधेरे में डूबे हैं।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 12:45 बजे साहबगंज में 33 केवी लाइन के आठ पोल टूटकर खेतों में गिर गए। सुबह जानकारी मिलने पर जेई व लाइनमैन मौके पर पहुंचे। रविवार रात करीब 10:15 बजे खिमसेपुर में इंसुलेटर फटने से 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया, जिसे सोमवार को ठीक कर दिया गया। ठंडी सड़क, पांचाल घाट व लकूला उपकेंद्र भी फाल्ट के चलते करीब दो से ढाई घंटे बंद रहे। हालांकि, यह तीनों फीडर ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
एक्सईएन ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि बारिश से 54 पोल, 86 इंसुलेटर व 14 क्रोआर्म डैमेज हुए हैं। 33 केवीए खिमसेपुर की लाइन को ठीक कर चालू करा दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आए फाल्टों को दूर करवाया जा रहा है।
विज्ञापन







बिजली गिरने से पोल पर लगे इंसुलेटर फटे


शमसाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से लुधइयां से हजियांपुर के बीच लगे पोलों के इंसुलेटर फट गए। इसके चलते हजियांपुर उपकेंद्र रविवार रात सात बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। इससे 80 गांवों की बिजली रात भर गुल रही। जेई नईम अख्तर ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मुख्यलाइन के इंसुलेटर फुंक गए थे। वहीं शमशाबाद उपकेंद्र रविवार रात करीब आठ बजे बंद हो गया। गांव अलियापुर में बिजली गिरने में ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जेई जुनैद आलम ने बिजली कर्मचारियों को भेज कर रात 10 बजे आपूर्ति चालू कराई।





दो दिन से 150 गांवों की बिजली गुल
अमृतपुर। तहसील क्षेत्र को जाने वाली 33 केवीए लाइन दो दिन से ब्रेकडाउन चल रही है। इसके चलते अमृतपुर, तहसील, राजेपुर व सलेमपुर उपकेंद्र बंद हैं। इससे 150 गांवों की आपूर्ति बंद है। जेई हरिओम सिहं व शिवम तिवारी ने पेट्रोलिंग कराई। लकूला पावर हाउस के पास तार टूटा मिला। बाढ़ के पानी में घुसकर बिजली कर्मचारियों ने लाइन ठीक करना शुरू किया। हालांकि अभी लाइन ठीक नहीं हो सकी है। जेई हरिओम सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन पर शीशम का पेड़ गिर गया था। उसको हटा दिया गया है। बारिश से लाइन में कोई फाल्ट न हुआ तो देर शाम बिजली की सप्लाई चालू कर दी जाएगी। संवाद

फोटो-30, गांव साहबगंज में खेतों में टूटकर गिरे बिजली पोल। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें