फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विद्युत उपकेंद्र लाइनमैनों ने किया हंगामा, जेई ने दी तहरीर

Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। विद्युत चेकिंग अभियान में पकड़े गए लोगों से रुपये लेकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। अधिशासी अभियंता पर आरोप लगाकर संविदा लाइनमैनों ने हंगामा कर दिया। शोषण होने पर लाइनमैनों ने इस्तीफा देने की बात कही। मामला तूल पकड़ने पर अवर अभियंता ने लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कस्बा के निकटवर्ती गांव महरुपुर राबी में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार शाम करीब 4 बजे संविदा लाइनमैन कंचन प्रकाश, अतुल, असलम, विकास कुमार आदि ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। लाइनमैनों ने आरोप लगाया कि 15 दिन पहले चले विद्युत चेकिंग अभियान में टीम ने 20 लोगों को ओवरलोड व विद्युत चोरी करते पकड़ा था। आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता ने 25 हजार रुपये लेकर पांच लोगों का मामला रफा-दफा कर दिया।
बुधवार को जब वह एक गरीब ग्रामीण की सिफारिश लेकर अधिशासी अभियंता के पास पहुंचा, तो उन्होंने 20 हजार रुपये मांगे। हंगामे की जानकारी पर एसडीओ रामप्रवेश व अवर अभियंता मदनचंद्र ने थाने पहुंचकर लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस उपकेंद्र पहुंची। लाइनमैन को बुलाकर थाने ले आई। यहां पूछताछ के बाद लाइनमैन को चेतावनी देकर काम पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें