फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोदाम में आग से ढाई लाख का बारदाना जला

Thu, 08 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शार्ट सर्किट से कोल्ड स्टोर की गोदाम में लगी आग से ढाई लाख का बारदाना जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव कुइया बूंट स्थित सुभाष कोल्ड के एक गोदाम में वारदाना भरा है। बुधवार शाम करीब छह बजे गोदाम से पहले धुआं और फिर आग की लपटें निकलती दिखीं। कोल्ड में मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंपिंग सेट जलाकर पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया। बारदाना में आग ऐसी भड़की कि पूरा गोदाम धुआं से भर गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। कर्मचारियों ने बारदाना के अधजले बंडलों को निकालकर बाहर फेंक दिए। कोल्ड स्टोर के मालिक नितिन बंसल ने बताया कि घटना शार्ट सर्किट से हुई है। आग में करीब ढाई लाख रुपये कीमत के छह हजार पैकेट जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें