फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश से शमसाबाद के 50 गांवों की बिजली रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। बारिश के चलते शमसाबाद ब्लाॅक की बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। फैजबाग, हरसिंहपुर, मंझना व हुसैनपुर फीडर बंद रहने से 50 गांव की बिजली आपूर्ति तीन से पांच घंटे तक बाधित रही। कहीं लाइन पर पेड़ गिरने तो कोई उपकेंद्र बारिश के चलते बंद रहा।
विज्ञापन


बरसात के चलते रविवार रात करीब दो बजे धमगंवा गांव के पास फाल्ट होने से फैजबाग फीडर रात करीब दो बजे बंद हो गया। इसके चलते इस फीडर से जुड़े 10 गांवों की बत्ती गुल हो गई। सुबह बिजली कर्मी सुग्रीव व नानकराम ने फाल्ट ठीक कर सात बजे आपूर्ति चालू कर दी। बिजलीकर्मी सुग्रीव ने बताया बारिश के कारण लाइन पर पेड़ की डाल रखने से आपूर्ति बंद हो गई थी।
गांव परमनगर के पास लाइन में पेड़ गिरने से हरसिंहपुर फीडर व गांव मिल्किया के पास पेड़ की डाल गिरने से मंझना फीडर बंद हो गए। सुबह पांच बजे लाइन ठीक कर आपूर्ति शुरू की जा सकी। हरसिंहपुर फीडर से 18 व मंझना फीडर से 12 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

कायमगंज स्थित लुधइयां पावर हाउस से हुसैनपुर उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति होती है। रात दो बजे बरसात के कारण लुधइया से हुसैनपुर फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई, जो सुबह 4:45 बजे शुरू की गई। हुसैनपुर फीडर से जुड़े 10 गांवों की बिजली गुल रही। लुधइया पावर हाउस के एसएसओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के कारण लाइन बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें