फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

260 गांवों की नौ घंटे बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/शमसाबाद। 33 केवी लाइन में आए फाल्ट से नवाबगंज व हजियापुर विद्युत उपकेंद्र नौ घंटे बंद रहा। इससे 260 गांवों की बिजली गुल रही। फाल्ट ठीक होने के बाद गांवों को बिजली दी गई।
विज्ञापन

नीब करोरी ट्रांसमिशन से नवाबगंज व हजियापुर की एक ही 33 केवी लाइन आई है। उसी से दोनों उपकेंद्र चलते हैं। नवाबगंज उपकेंद्र से सिरमौरा बांगर, टाउन, अटसैनी, अटसैनी पहाड़पुर समेत पांच फीडरों के माध्यम से 200 गांवों को बिजली दी जाती है। हजियापुर उपकेंद्र से हरसिंहपुर, रोशनाबाद, मंझना फीडर से 60 गांवों को बिजली दी जाती है।
रविवार को 10 बजे मेन सप्लाई जाने से दोनों उपकेंद्र बंद हो गए। दो बजे ट्रांसमिशन से दोनों उपकेंद्रों को बिजली दी गई। उसी दौरान 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से दोनों उपकेंद्र नहीं चालू हुए और गांवों की बिजली गुल बनी रही। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीओ नवाबगंज ने कर्मचारियों को फाल्ट खोज कर ठीक करने के लिए लगाया। कर्मचारी फाल्ट खोजते हुए शाम को गांव सिरमौरा बांगर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां 33 केवी लाइन का तार टूटा पड़ा था। उसको ठीक कर शाम सात बजे दोनों उपकेंद्र चालू किए गए, तब गांवों को बिजली दी गई।
एसडीओ मनीश वर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन का फाल्ट ठीक कराकर दोनों उपकेंद्र चालू कर गांवों की बिजली चालू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें