फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केबल बक्सा फुंकने से 12 घंटे गुल रही 20 गांवों की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। 33/11 विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज का केबल बक्सा गुरुवार सुबह फुंक गया। इसके चलते दो फीडरों से जुड़े 20 गांवों की बिजली 12 घंटे तक गुल रही। शाम करीब छह केबल बक्सा ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन



नवाबगंज उपकेंद्र से नवाबगंज, ग्रामीण, सहसा जगदीशपुर, सिरमौरा बांगर और अटसैनी फीडर चलते हैं। गुरुवार सुबह करीब छह बजे उपकेंद्र पर केबल बक्सा फुंक गया, जिससे आपूर्ति बंद हो गई। लाइनमैनों ने इन दोनों फीडरों को बंद कर अन्य फीडर चालू कर दिए। इसके बाद केबल बक्सा ठीक करना शुरू किया। शाम करीब छह बजे केबल बक्सा ठीक कर नवाबगंज और ग्रामीण फीडर को भी चालू कर दिया। इसके चलते नवाबगंज फीडर से जुड़े 13 और ग्रामीण फीडर से जुड़े सात गांवों की आपूर्ति बाधित रही।
एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि स्टोर रूम से नया केबल बक्सा आने पर उसे बदलवा दिया गया। तीन फीडरों की आपूर्ति आधा घंटा और नवाबगंज व ग्रामीण फीडर की आपूर्ति 12 घंटे तक बंद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें