फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी लाइन में फाल्ट से 9 घंटे तीन सौ गांव की बिजली रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्ट से 300 गांवों की बिजली नौ घंटे रही बंद
विज्ञापन

अमृतपुर। गंगापार क्षेत्र के तीन सौ गांवों में दो दिन से बिजली संकट बना हुआ है। शुक्रवार को 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से चारों विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए और नौ घंटे तीन सौ गांवों की बिजली बंद रही।
गुरुवार को तेज हवा चलने से गंगापार क्षेत्र के राजेपुर, अमृतपुर, तहसील, सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी व 11 केवी लाइन में फाल्ट होने से तीन सौ गांवों को बिजली पूरे दिन नहीं मिली। रात में कुछ घंटे करीब 150 गांवों को उपकेंद्र चालू होने पर बिजली दी गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे 33 केवी लाइन में फिर से फाल्ट आ गया।
विज्ञापन

इससे चारों उपकेंद्र फिर ठप हो गए और तीन सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट को खोज कर ठीक करने के लिए कर्मचारी लगाए गए। दोपहर बाद फाल्ट मिलने पर उनको ठीक किया और 3.30 बजे चारों उपकेंद्र चालू कर गांवों को बिजली दी गई। जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट था। इस कारण बिजली बंद रही। फाल्ट ठीक कर बिजली चालू कर दी गई है।
कल सिवारा उपकेंद्र रहेगा बंद
कंपिल। हवा चलने व बारिश होने से सिवारा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन से पेड़ की डालें टकरा जाती हैं। इससे फाल्ट आ जाता है। लाइन के पास जो पेड़ हैं उनकी छंटाई रविवार को कराई जाएगी। अवर अभियंता अजय यादव ने बताया कि पेड़ों की छंटाई के कारण सिवारा उपकेंद्र सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। दो सौ गांवों की बिजली प्रभावित होगी। काम पूरा होते बिजली चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

भोर में हुई चेकिंग में चार घरों में पकड़ी बिजली चोरी
फर्रुखाबाद। एसडीओ शरद प्रताप व जेई रंजीत मौर्या ने टीम के साथ शुक्रवार भोर करीब पांच बजे बहादुरगंज तराई, भीखमपुरा हाता मझले खां व दीवान मुबारक में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को मऊदरवाजा थाने में जेई ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें