फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश लेस की राह पर चला बिजली विभाग

Tue, 11 Jul 2017 12:28 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
भारतीय मुद्राएं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोदी मंत्र कैशलेस की राह पर अब बिजली विभाग भी चल पड़ा है। कैश के लेनदेन को कम करने के लिए पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीनें मंगाई हैं। इन मशीनों को बिल जमा होने वाले कैश काउंटरों पर लगाया जा रहा है। उपभोक्ता कैश की जगह बैंक खाते से क्रेडिट, डेबिट कार्ड के माध्यम से सीधे बिजली बिल का भुगतान कर सकें। यह सुविधा उपभोक्ताओं को शीघ्र मिलनी शुरू होगी।
विज्ञापन


बिजली बिलों से विभाग में रोजाना भारी मात्रा में कैश एकत्र होता है। इन रुपयों को कड़ी सुरक्षा में बैंक में विभागीय अधिकारी भिजवाते हैं। कई उपभोक्ता बिजली बिलों का भुगतान चेक के माध्यम से करते हैं। जब चेक बैंक जाते हैं तो अक्सर उपभोक्ता के खाते में पर्याप्त धन न होने के कारण हो जाते हैं। इससे उपभोक्ता से बकाएदारी वसूली नहीं हो पाती। चेक वापस आने के कई मामले सामने आते है।

कैश और चेक से बिजली बिलों का भुगतान लेने से बचने के लिए विद्युत वितरण खंड शहरी ने पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) चार मशीनें खरीदी हैं। इनमें से दो मशीनें डिवीजन कार्यालय में स्थित दो कैश काउंटरों, एक मशीन लालदरवाजा के पास स्थित कैश काउंटर और एक मशीन चौक के पास स्थित कैश काउंटर पर दी गई है। इस मशीन के माध्यम से उपभोक्ता अपने खाते से सीधे बिल का भुगतान विभाग को एटीएम क्रेडिट डेबिट कार्ड से कर सकता है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
चार मशीनें मंगाई हैं। इनको चलाने का प्रशिक्षण देने के बाद इनका उपयोग शुरू  किया जाएगा। मशीन से निकलने वाली रसीद को उपभोक्ता कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी को देगा। तब कर्मचारी ऑनलाइन भुगतान की रसीद निकाल कर उपभोक्ता को उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन

राहुल बाबू कटियार, एसडीओ प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें