बिजली अव्यवस्था पर मंगलवार को अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन के
पदाधिकारियों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। अखिल भारतीय युवा शक्ति
संगठन के सदर विधानसभा अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में अघोषित कटौती
के विरोध में शाम को मशाल जुलूस निकाला। जुलूस रेलवे स्टेशन से प्रारंभ
होकर फतेहगढ़ से होते हुए बिजली घर भोलेपुर पहुंचा। यहां पर जुलूस का समापन
हो गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि 10 दिन में अगर
बिजली व्यवस्था में सुधार
न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर शिवाशीष
तिवारी, सुमित सक्सेना, रमन कटियार, सोनू राठौर, मोहित माथुर, सनी कुमार,
अंकित मिश्रा, विकास कुमार, दीपू ठाकुर, सौरभ राजपूत, शिवा, मोहित राजपूत,
मुल्ला कुमार, अतुल कुमार, अभिषेक राजपूत, शिवा कुमार, विकास मिश्रा, जीतू
पाल, अतुल शाक्य, सोनू राठौर, अमन पाल और मोनू राठौर आदि मौजूद रहे।