फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बार काउंसिल के मॉडल बॉयलॉज के आधार पर होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के मॉडल बॉयलॉज के आधार पर बार एसोसिएशन का एक वर्ष के कार्यकाल का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसको लेकर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को पत्र भेजा है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी, सदस्य राजकुमार सिंह राठौर, सरदार सूर्य प्रताप सिंह, प्रभुदयाल ने कुछ दिनों पहले बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा कर अधिसूचना जारी कर दी थी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ने एल्डर्स कमेटी के सदस्यों को वकीलों की आम सभा की बैठक बुलाए बिना चुनाव की घोषणा करना गलत बताया। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों पर प्रपत्र चोरी करने व 2.30 लाख रुपये जमा नहीं करने का आरोप लगाकर नोटिस भेजा था। बुधवार को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को पत्र भेजकर जवाब दिया। इसमें कहा कि एल्डर्स कमेटी ने चुनाव संपन्न कराया था। चुनाव के पूरे खर्च का रिकार्ड उपलब्ध है। बचा हुआ रुपया बैंक खाते में जमा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष व सचिव को एल्डर्स कमेटी से रुपये मांगने का कोई अधिकार नहीं है। मॉडल बॉयलॉज से बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यकाल एक वर्ष का ही है। उसको बढ़ाने को लेकर कोई आमसभा की बैठक नहीं बुलाई गई। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कार्यकाल 26 अक्तूबर को खत्म हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें