प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत से पांच ग्राम पंचायतों का चुनाव स्थगित
फर्रुखाबाद। मतदान से पहले प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत हो जाने से जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में चुनाव की तिथि बाद में तय की जाएगी।
बढ़पुर ब्लाक की ग्राम पंचायत महरूपुर सहजू में प्रधान पद के प्रत्याशी भगवान दास, शमसाबाद की ग्राम पंचायत कासिमपुर तराई के प्रत्याशी वेदराम, राजेपुर की ग्राम पंचायत भुसेरा से प्रत्याशी अनुपम सिंह सोमवंशी की मौत हो चुकी है। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार भड़ौसा के प्रधान प्रत्याशी जलीश अहमद, अजीजलपुर के प्रत्याशी अनीस की मौत हो चुकी है। इन पांचों ग्राम पंचायतों में चुनाव स्थगित हुए हैं।