फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से वृद्ध की मौत, दो और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें वृद्ध की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। कोरोना से अब तक जिले में मरने वालों की संख्या 197 पहुंच गई है। अभी जिले में 143 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी है, लेकिन संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के मोहल्ला हातामंगल खां निवासी 76 वर्षीय वृद्ध की तबियत बिगड़ने पर पांच फरवरी को परिजन कानपुर ले गए। वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उनकी कोरोना की जांच करने के साथ इलाज शुरू किया गया।
रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र के युवक सहित दो और संक्रमित मिले हैं। शहर के मोहल्ला मदारबाड़ी निवासी 77 वर्षीय वृद्धा की भी कोरोना संक्रमण से तीन दिन पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 197 हो गई। सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 143 सक्रिय मामले हैं। इनमें जिला जेल और सेंट्रल जेल अस्पताल में 11 संक्रमित बंदियों का उपचार चल रहा है।
17 संक्रमित जिले से बाहर इलाज करा रहे हैं। 94 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 21 संक्रमितों की ट्रेसिंग अभी शेष है। सोमवार को छह मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें