फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक दिन की नायिका वैष्णवी ने सुनीं समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत एक दिन की नायिका बनीं वैष्णवी ने जिलाधिकारी की कुर्सी संभाली। उन्होंने शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। एक दिन के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कहा कि जिले की बदहाल सड़क व स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता से लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डाॅ.वीके सिंह के निर्देश पर जिले में मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस-5 के तहत महिला व बालिकाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत छात्राओं को एक दिन की नायिका बनाकर संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा दी जा रही है।
शहर के मोहल्ला खतराना निवासी कपड़ा व्यापारी अमित शुक्ला की बेटी वैष्णवी शुक्ला ने इसी वर्ष यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक के साथ जिले में चौथा स्थान हासिल किया था। एक दिन का जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत वैष्णवी शुक्ला अपने पिता के साथ कलक्ट्रेेट पहुंचीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर खुद दूसरी कुर्सी पर बैठे। वैष्णवी शुक्ला ने एक घंटे में 10 शिकायतें सुनकर निस्तारण करने के आदेश दिए। इसमें सर्वाधिक राजस्व संबंधी शिकायतें आईं। इस दौरान शूटिंग चैंपियनशिप आरती चतुर्वेदी ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया। इस पर डीएम बनी वैष्णवी ने उन्होंने आश्वासन दिया।
बातचीत के दौरान वैष्णवी ने कहा जिले में बहुत कुछ सुधार की संभावना है, इसके लिए युवाओं के सार्थक प्रयास की जरूरत है। स्वच्छता के लिए सभी को आगे आना होगा। वैष्णवी ने कहा कि उनका आईएएस बनने का सपना है। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर बहुत खुशी हो रही है। वैष्णवी ने कहा कि शासन व प्रशासन को जिले की बदहाल सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता से देखने की जरूरत है। अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने वैष्णवी शुक्ला को बैग, बोतल, डायरी व पेन देकर सम्मानित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र, संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें