फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्जीवाड़ा कर जमीन का तीन बार बैनामा करने में आठ फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्जी कागजात तैयार करके एक जमीन का तीन बार बैनामा करने और कराने के मामले में आठ लोग फंस गए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मऊदरवाजा थाने को मोहल्ला ढुइया निवासी राम कुमार ने मोहल्ले के ही अर्जुन, राजकुमार, नौलक्खा के अभिषेक कुमार, इरफ़ान खां, हरिओम, रकाबगंज के सावेज, शमसाबाद के मोहल्ला चौहट्टा के विशाल सैनी और कन्नौज थाने के गांव गपचरियापुर निवासी सनोज के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कहा कि उनके पिता रामसिंह ने 21 दिसंबर 1983 को मोहल्ले के ही रामस्वरूप और सेवाराम से एक जमीन का बैनामा कराया था। मोहल्ले के ही लालता प्रसाद, अर्जुन व राजकुमार ने फर्जी कागज तैयार करवा कर 23 अगस्त 2017 को उसी जमीन का विशाल सैनी व सनोज कुमार के नाम बैनामा कर दी। फर्जीबाड़े की जानकारी होते हुए भी शमसाबाद के मोहल्ला चौहट्टा निवासी विशाल गवाह बन गए।
इसके बाद कन्नौज के गपचरियापुर के सनोज ने यही जमीन 23 अगस्त 2017 को ही ढुइया निवासी अपनी बहन सुशील कांती पत्नी अभिषेक कुमार के नाम करवा दी। इस बैनामे में विशाल, सुशील कांती के पति अभिषेक ने गवाही दी।
विज्ञापन

इसके बाद इसी जमीन को अभिषेक कुमार, इरफान अहमद व हरिओम ने 28 मार्च 2024 को रकाबगंज के साजेब खां के नाम कर दी। एक ही जमीन के तीन बार बैनामा हो जाने के बाद भूमाफिया उस पर कब्जा करने की फिराक में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें