फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आठ नमूने फेल, मिलावटखोरों पर मुकदमे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभियान में खाद्य पदार्थों के लिए गए आठ नमूने प्रयोगशाला की जांच में फेल हो गए। अब मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ जून व जुलाई में अभियान चलाकर बाजारों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में आठ नमूने फेल हो गए हैं। इसमें शहर के मोहल्ला दीवान मुबारक में श्यामलाल की दुकान से धनिया पाउडर का नमूना असुरक्षित व अधोमानक निकला है।
मोहल्ला बीबीगंज में आदर्श की दुकान से ब्रांडेड हींग, आवास विकास कालोनी में भोपतपट्टी निवासी अद्वैत वर्मा के पिज्जा से मैदा, फतेहगढ़ में कानपुर रोड स्थित सचिन राठौर की दुकान से दही का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया। जसमई में पेट्रोल पंप के पास स्थित कुइयांबूट निवासी गौरव कुमार के श्री रेस्टोरेंट से सोया पनीर का नमूना, मोहम्मदाबाद के गांव बंथल ताजपुर रोड स्थित शोएब खान की दुकान से पैक्ड हींग का नमूना, बेवर रोड स्थित गणपति कोल्ड स्टोरेज में संचालित नसीरपुर अमरोहा निवासी तिलकराम सिंह की डेयरी से दूध का नमूना अधोमानक पाया गया। कायमगंज में रेलवे रोड पर नहर पुल के पास स्थित शिवरई बरियार निवासी सर्वेश की दुकान से छेना का नमूना जांच में फेल हो गया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाह नवाज हैदर आबिदी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को नोटिस भेजा जा चुका है। आयुक्त को पत्रावली भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही मिलावटखोरों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें