फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीएम को सीएचसी बरौन में अधीक्षक सहित 22 कर्मी मिले गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाॅक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को लगे आयुष्मान मेले का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया तो स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। वहां अधीक्षक व डॉक्टर सहित 22 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। डीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सीएचसी बरौन का निरीक्षण करने के दौरान उपस्थिति रजिस्टर देखा। वह दंग रह गए। सीएचसी प्रभारी डॉ.विपिन कुमार, डाॅ.ऋतू सिंह, सुरेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट संजीव शाक्य के अलावा अभिषेक कुमार, मनोज कटियार, साधना सिंह, कमला कुशवाहा, रामकुमारी, रामरती, गौरव, प्रभाकर, सुषमा मिश्रा, सुनील दयाल, अंजली, सौरभ कुमार, नैना श्रीवास्तव, रंजना दीक्षित, सत्यपाल सिंह, संध्या, सुरेश बाबू, जुबेर आलम, अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल में कोई आशा भी मौजूद नहीं थी।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएचसी में निरीक्षण के समय तक 161 मरीजों का परीक्षण व उपचार किया जा चुका था। इसके बाद जिलाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमन्ना गुलजार बाग पहुंचे। वहां 60 मरीजों का उपचार किया गया था। पीएचसी पर फार्मासिस्ट व एएनएम के साथ आशा व संगिनी भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड भी बनते पाए गए। अस्पताल परिसर में बड़ी-बड़ी घास व झाड़ी देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सीएमओ को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में बाढ़ के दौरान प्रवेश द्वार की फर्श धसकी थी। जिसे तत्काल ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें