कमालगंज। ब्लाॅक क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों में जिलाधिकारी के अनुमोदन से पंचायत सहायक की नियुक्ति कर दी गई है। अब इन पंचायतों में ग्राम सचिवालय में काम चालू हो सकेगा। जिससे ग्रामीणों को अपने काम के लिए ब्लाॅक कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया। हुसैनपुर नौखंडा में विवेक कुमार, रूनी चुरसई में नीलेंद्र प्रताप, हिसामपुर में अंजू पाल, ईशेपुर में शालू, बन्दरखेड़ा में विवेक, मोहनपुर दिनारपुर में प्रांजुल कुमार, छीतापुर कपूरापुर के रजत यादव व कोरीखेड़ा में रागिनी की पंचायत सहायक/लेखाकार कम डाटा एंट्री आपरेटर पद पर नियुक्ति की गई है। इनका विवरण विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम सचिवालय के साथ ही इन पंचायतों में जन सुविधा केंद्र भी शुरू करने का आदेश दिया गया है।