फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 143.17 करोड़ की सौगात, जनपद में बनेंगे आठ नए संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। शासन की धर्मार्थ योजना के तहत फर्रुखाबाद जिले के विभिन्न विकास खंडों में 143.17 करोड़ रुपये की लागत से आठ महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का नवनिर्माण और मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मार्थ योजना के तहत कायमगंज और शमसाबाद विकास खंडों में कुल आठ संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाएगा। शासन ने सभी निर्माण कार्यों को एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी के अनुसार दो मार्गों का निर्माण छह माह में जबकि शेष छह मार्गों का कार्य एक वर्ष में पूरा किया जाना है।

इन संपर्क मार्गों का होगा निर्माण
स्वीकृत मार्गों में नटवारा से गड़रियन नगला तक, फर्रुखाबाद-रोशनाबाद मार्ग पर पंडित दीनदयाल कॉलेज से झकरिया महाराज मंदिर तक, कंपिल के बिराहिमपुर-नरोत्तमपुर संपर्क मार्ग से शाहपुर गंगपुर मार्ग, शमसाबाद में शिव मंदिर मूसेपुर से चौमुखी महादेव मंदिर तक, जहानपुर से नगला पट्टी होते हुए बूधनपुर संपर्क मार्ग, सिकंदरपुर नहरोसा, हरदुआ तथा कंपिल बाईपास से तीर्थ नगरी शंकरपुर परिक्रमा मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन


आवागमन होगा आसान, ग्रामीणों को राहत
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन संपर्क मार्गों के बन जाने से आवागमन सुगम होगा और लगभग 60 गांवों के एक लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें