फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय से पहले दुकान खोलने पर आठ व्यापारियों को पकड़ा

विज्ञापन
निर्धारित समय से पूर्व दुकान खोलने पर दुकानदारों को कोवातली ले जाती पुलिस। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
तय समय से पहले दुकान खोलने पर आठ व्यापारियों को पकड़ा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर और फतेहगढ़ में बुधवार को मुख्यमार्गों की दूसरी तरफ का बाजार खोला गया। फतेहगढ़ में सुबह निर्धारित समय से पहले दुकान खोलने पर आठ दुकानदारों को पुलिस ने पकड़कर कोतवाली पहुंचा दिया। तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया। शाम के वक्त लोग बाजार में अधिक संख्या में खरीदारी करने निकले। डीएम, एसपी ने दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की हिदायत दी।
बुधवार को शहर में रोड के दूसरी तरफ की दुकानें सुबह 11 से शाम छह बजे तक खोली गईं। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिलेट्री चौराहा और जिला जेल चौराहे के आसपास सुबह से ही दुकानदारों ने दुकानें खोल ली। इससे वहां भीड़ लग गई। यहां बायीं व दायीं तरफ नियम का भी पालन नहीं किया गया। लगभग आठ बजे कुछ दुकानदारों ने ही कोतवाल जसवंत सिंह से इसकी शिकायत कर दी। कोतवाल फोर्स के साथ जिला जेल चौराहे पर पहुंचे। वहां से दुकानों पर लगी भीड़ को खदेड़ दिया और तीन दुकानदारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मिलेट्री चौराहे पर पहुंचने पर वहां भी दुकानों पर भीड़ लगी देख खदेड़ दिया और पांच दुकानदार उठा लिए। सभी आठ दुकानदारों को कोतवाली पहुंचा दिया गया। बाद में कुछ लोग दुकानदारों को छुड़वाने पहुंचे। तब करीब तीन घंटे के बाद दुकानदारों को छोड़ा गया। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ा है।
विज्ञापन

यदि किसी दुकान पर भीड़ लगी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। शहर बाजार में डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डा. अनिल मिश्र ने पैदल मार्च किया। दुकानदारों को हर हाल में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की हिदायत दी। कहा कि हर हाल में नियमों का पालन करना हैै। पुलिस किसी भी व्यापारी को दुकान के बाहर सामान लगाने की अनुमति नहीं दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें