फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला अधिकारी से दुष्कर्म में चार नामजद समेत आठ फंसे

Sat, 10 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों ठगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शहर की एक महिला अधिकारी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ठगने में चार नामजद समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी 10 साल से उसके साथ संबंध बना रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला अधिकारी ने देवरामपुर निवासी मोहित उर्फ मयंक यादव, महेश यादव, रोहित, रेखा व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि मोहित की शहर में दुकान थी। वह 2012 से रास्ता घेरता था। एक दिन अपनी दुकान में ले जाकर दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद धमकाकर लगातार शारीरिक और आर्थिक शोषण करता रहा। उसने अपने खाते में भी रुपये ट्रांसफर करवाए। अब 20 लाख रुपये न देने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। वह अलग-अलग नंबरों से भी धमकाता है। पीड़िता के पिता ने जब मोहित के पिता महेश चंद्र, माता रेखा व भाई रोहित से शिकायत की, तो उन्होंने भी धमकी दी। मोहित आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है। वह कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। 25 मई की शाम ऑफिस से घर आते वक्त नेकपुर पुल के पास स्कूटी खराब हो गई। वहां उसने घेर लिया। उसके साथ दूसरी बाइक से अन्य लोग थे। 20 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी सहेली का फोन आने पर आरोपी ने उसे भी गालियां दीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें