फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ईडी ने समन जारी कर माफिया अनुपम को किया तलब

Thu, 25 Jan 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को माफिया अनुपम दुबे को समन जारी कर तलब किया है। पुलिस गैंगस्टर के मुकदमे में माफिया की 113 करोड़ की संपत्ति अभी तक कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे जीआरपी इंस्पेक्टर राम निवास यादव हत्याकांड में मथुरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उनका मोहम्मदाबाद ब्लाॅक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन हरदोई जेल में बंद है। प्रधानाध्यापक भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन फरार है।
आईजी रेंज ने अनुराग पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में माफिया व उनके परिजनों की 113 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। माफिया का आलीशान होटल ध्वस्त कर दिया गया। हाल में ही गैंगस्टर के मुकदमे में माफिया के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। 113 करोड़ की संपत्ति के जब्तीकरण की जानकारी होने पर ईडी के अधिकारियों ने फर्रुखाबाद आकर माफिया की संपत्ति की जानकारी कर साक्ष्य एकत्र किए थे।
विज्ञापन

बुधवार को ईडी की ओर से माफिया अनुपम दुबे को पूछताछ के लिए समन दिया गया। बसपा नेता अनुपम के वकील बिजेंद्र मोहन अग्निहोत्री उर्फ टिल्लू ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय अलीगढ़ की ओर से बसपा नेता को समन जारी किया गया। समन बुधवार को मिला और आज के दिन की तिथि पूछताछ के लिए उसमें अंकित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें