फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मतदान कर्मियों को ऑनलाइन होगा भुगतान

Thu, 25 Jan 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में इस बार मतदान कर्मियों को ड्यूटी का भुगतान नकद के बजाए ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए डाटा फीडिंग में बैंक खाता का विवरण भी भरा जा रहा है। सीडीओ ने विभागाध्यक्षों को प्रशिक्षण देते हुए 30 जनवरी तक कर्मचारियों का डाटा फीड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियों चल रही हैं। जिले के 1005 मतदान केंद्रों के 1527 मतदेय स्थलों पर करीब 9000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए सभी विभागों में कर्मचारियों की फीडिंग का काम चल रहा है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने विकास भवन सभागार में राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों की फीडिंग के संबंध में विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
पहली पाली में राज्य कर्मचारियों की फीडिंग के संबंध में सीडीओ ने कर्मचारियों का बैंक खाता नंबर सहित विवरण फीड करने के निर्देश दिए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग जैन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कर्मचारियों का डाटा फीड करने का तरीका बताया। दूसरी पाली में डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने केंद्रीय कर्मचारियों की डाटा फीडिंग की समीक्षा की। बैंक कर्मियों की डाटा फीडिंग कम मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीडीओ ने बताया कि पिछले चुनावों में ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों को नकद भुगतान मिलता था। इस बार मतदान कर्मियों को सीधे उनके खाते में ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के विवरण में खाता नंबर भी फीड किया जा रहा है। 30 जनवरी तक सभी विभागों को कर्मचारियों का पूर्ण विवरण सहित डाटा फीड न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें