फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ईडी ने की माफिया अनुपम दुबे की संपत्तियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की संपत्तियों की जांच करने के लिए गुरुवार को लखनऊ की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम यहां पहुंची। टीम के एक सदस्य ने एआरटीओ कार्यालय से माफिया व उनके परिजनों की नौ लग्जरी कारों का ब्योरा एकत्र किया है। माफिया व उनके परिजनों की गैंगस्टर अधिनियम के तहत अभी तक 113 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा में मथुरा जेल में बंद है। भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर 50 हजार का इनाम है। वह फरार चल रहा है। मोहम्मदाबाद ब्लाॅक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन जनपद हरदोई की जिला जेल में बंद है। माफिया के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था।
जिलाधिकारी के आदेश पर माफिया व उनके परिजनों की 113 करोड़ की संपत्ति पुलिस अभी तक कुर्क कर चुकी है। माफिया का शानदार गुरुशरणम् होटल जमींदोज किया जा चुका है। फरार भाई को पुलिस की टीमें तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ की टीम ने माफिया अनुपम दुबे की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय से आए एक अधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर माफिया व उनके परिजनों के नाम पंजीकृत लग्जरी कारों का ब्योरा लिया है। विभाग की ओर से नौ लग्जरी कारों की सूची ईडी के अधिकारी को सौंपी गई है।
ईडी के अधिकारी गोपनीय ढंग से जांच में जुटे हैं। एआरटीओ प्रशासन बृजेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि ईडी लखनऊ टीम के लोग अनुपम दुबे व उनके परिजनों की कारों की सूची लेने आए थे। वह उस दौरान सरकारी कार्य से बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें