फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनहोल में ई-रिक्शा पलटा, चार गर्भवती महिलाएं घायल, जाम

विज्ञापन
मोहल्ला गुदड़ी में नाले के ऊपर जाल डालते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल से जांच कराकर चार गर्भवती महिलाओं से भरा ई-रिक्शा खुले मैनहोल में पलट गया। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

शहर के छोटा बंगशपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता राजपूत मोहल्ला बागरुस्तम, रकाबगंज खुर्द की सुहेला, नन्ती, चांदनी और रोशनी को लोहिया अस्पताल में जांच कराने ले गई थीं। शुक्रवार सुबह दस बजे ई-रिक्शा से महिलाओं को घर छोड़ने जा रही थीं, तो मोहल्ला गुदड़ी के नाले के खुले मेनहोल में ई-रिक्शा पलट गया। इससे चारों दब गईं। दो महिलाएं मेनहोल में गिर गई।
चीख-पुकार पर लोगों ने निकाला। इसमें जुवैर(10) भी चुटहिल हो गया। पास के ही निजी डॉक्टर से मरहमपट्टी कराई। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही साढ़े दस बजे नगर पालिका के कर्मचारी पहुंच गए। उन्होेंने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया और मैनहोल पर जाल रखना शुरू कर दिया। घायलों को उनके परिजनों ने लोहिया अस्पताल में इलाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें