फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार एक टेंपो ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार वृद्ध समेत दो यात्री घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल से रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत के बाद परिजन दोबारा अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव मानगढ़ निवासी राधेश्याम (75) मिर्जापुर थाने के नयागांव कुंदरासी में अपनी बेटी मखमला देवी के यहां ई-रिक्शा से जा रहे थे। उसमें मिर्जापुर थाने के गांव कुलदीप भी सवार थे। दोपहर में अमृतपुर थाने के गांव परमापुर के सामने तेज रफ्तार एक टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार राधेश्याम व कुलदीप के काफी चोटें आईं।
दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर राधेश्याम को रेफर कर दिया गया। रास्ते में राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें वापस लाकर लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

राधेश्याम के चचेरे भाई नाहर सिंह ने बताया कि वह बेटी के यहां जा रहे थे। उनके एक पुत्र अलवर है। चार भाइयों कल्याण, वीर सिंह व केशव में सबसे बड़े थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें