फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ई-रिक्शा चालक को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। लेनदेन को लेकर ई-रिक्शा चालक को गोदाम में बंद कर बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर कटरा निवासी जीशान ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह ई-रिक्शा में केले लादकर मंडी ले जा रहा था। गांव मऊ रशीदाबाद निवासी शेरा व शेखू ने लेनदेन को लेकर उसे पकड़ लिया। उसे साहब खां की गोदाम में ले गए। गोदाम में बंद कर उसे बेरहमी से पीटा। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में ई-रिक्शा चालक पिटाई से बुरी तरह चीख रहा है। वहां से छूटने के बाद ई-रिक्शा चालक जीशान ने कोतवाली जाकर मारपीट का वीडियो दिखाया। पुलिस ने शेरा, शेखू व शाहब खां निवासीगण मऊ रशीदाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें