फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्कूल में चेकिंग के दौरान एआरटीओ व प्रबंधक के पुत्र में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। किरन पब्लिक स्कूल में वाहनों की चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन व स्कूल प्रबंधक के पुत्र के बीच नोकझोंक हो गई। स्कूल का गेट बंद करने पर मामला गरमा गया। एआरटीओ की सूचना पर एसडीएम व भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा। बाद में कोतवाली में सशर्त लिखित समझौता हो गया।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत दल बल के साथ वाहनों की चेकिंग के लिए निकले। सुबह के समय सड़क पर कोई वाहन दिखाई न देने पर वे मोहल्ला चिलौली स्थित किरन पब्लिक स्कूल में पहुंच गए। स्कूल में खड़े वाहनों की चेकिंग के दौरान स्कूल प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार के पुत्र मृदुल गंगवार आ गए।
उन्होंने चेकिंग का विरोध किया। स्कूल का गेट बंद करा दिया। इसके बाद एआरटीओ से नोकझोंक होने लगी। एआरटीओ की सूचना पर एसडीएम रविन्द्र सिंह व इंस्पेक्टर रामअवतार पुलिस फोर्स के साथ स्कूल पहुंच गए। पुलिस मृदुल गंगवार को कोतवाली ले आई। मृदुल के चचेरे भाई पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में बातचीत के बाद समझौता हो गया। एसडीएम ने बताया कि प्रबंधक का पुत्र खुद को वकील बता रहे हैं। उन्होंने चेकिंग का विरोध किया है। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि प्रबंधक के पुत्र ने गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगी है। कहा कि आगे से वे अपने वाहनों को मानक के अनुसार रोड पर चलाएंगे। कभी भी चेकिंग में उनके द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। इसके बाद दोनों पक्ष चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें