मोती नगला गांव में जानवर चराने गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गंाव मोती नगला निवासी मोर सिंह उर्फ मौले यादव का 15 वर्षीय पुत्र धर्मवीर शनिवार सुबह लगभग 10 बजे भैंस चराने गया था।
दोपहर दो बजे तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन की तो तो एक तालाब में पड़ा होने की जानकारी हुई। उसे गहरे पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिवार में वह सबसे छोटा था। मामले की सूचना समाचार भेजे जाने तक पुलिस को नहीं दी गई है।