फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व तेज हवा से आए फाल्ट, शहर व गांव की बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज हवा के साथ हुई बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों के विद्युत उपकेंद्र बंद कर दिए गए। बारिश धीमी होने पर उपकेंद्रों के फीडरों से आपूर्ति शुरू होते ही कहीं 33 केवी तो कहीं 11 केवी लाइनों में फाल्ट से ग्रामीण इलाकों को बिजली नहीं मिल सकी। शहरी क्षेत्र के उपकेेंद्र्रों के फीडर फाल्टों के कारण बार-बार बंद होते रहे। इससे बिजली की आंखमिचौली जारी रही।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे तेज हवा चलने से मोहम्मदाबाद, कमालगंज, जहानगंज, गुतासी, याकूतगंज, गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर, तहसील, सलेमपुर व राजेपुर विद्युत उपकेंद्र बंद कर दिए गए। कुछ देर बाद हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे शहरी क्षेत्र के भी सभी उपकेंद्र बंद कर दिए गए। करीब एक घंटे बाद बारिश रुकने पर शहरी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र चालू कर बिजली दी गई। लोकल फाल्टों के कारण बिजली आती-जाती रही।
ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र चालू होते ही फाल्ट से लोगों को बिजली नहीं मिल पाई। रिमझिम बारिश देर शाम तक होती रही। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि बारिश से लाइनों में आए फाल्टों को ठीक कराकर बिजली चालू कराई जा रही है। एक्सईएन ग्रामीण राहुल बाबू ने बताया कि लाइनों में फाल्ट आ गए हैं। जिनको ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें