फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली सात से श्रमिक समेत 9 झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। बिजली गिरने से वन विभाग की ओर से पौधरोपण कर रहे सात श्रमिकों समेत नौ लोग झुलस गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। एक श्रमिक की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सबलपुर जंगल में वन विभाग शीशम की पौध लगवा रहा है। इसमें कई श्रमिक लगे हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई। एक बजे जोरदार आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे करीब 100 मीटर क्षेत्रफल में काम कर रहे श्रमिक जहां थे वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। तेज आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम
कर रहे लोग भी दहशत में आ गए। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। गांव रामपुर जोगराजपुर के चौकीदार केदारनाथ (60), सोमपाल (28), राजेपुर के सत्येंद्र सिंह (32), अंबरपुर के अनुपम (16), इंद्रपाल (46), गांव चित्रकूट मौजीराम (54), लायकपुर के सुमेर सिंह तथा परिजनों के साथ काम करवा रहे अंबरपुर के सूरज (19) तथा अंकित (16) झुलस गए।
विज्ञापन

सात घायलों को एंबुलेंस और दो को ट्रैक्टर ट्राली से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें सुमेर की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सभी सामान्य हैं। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी उदयप्रताप सिंह, वन दरोगा राजकुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। डॉ. अरिदमन सिंह ने बताया कि सभी घायल सामान्य हैं। किसी को रेफर करनी की जरूरत नहीं है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव बदनपुर निवासी धर्मवीर की भैंस खेतों में घास चर रही थी। उसी समय उसके ऊपर बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें