फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मौसम बदलने से खांसी, जुकाम के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेले में मौसम बदलने से खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिले में कुल 1694 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


जनपद के शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगा। बढ़पुर ब्लॉक की पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में डॉक्टर की सामूहिक विवाह समारोह में ड्यूटी लगने से फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने 76 मरीज देखे। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने से यहां सर्वाधिक लीवर के नौ, गैस्ट्रो के 11 व खुजली के 19 मरीज पहुंचे। इसके अलावा सांस संबंधी 11 व बुखार के छह मरीज थे।
नगरीय पीएचसी भोलेपुर में आए 45 मरीजों में सर्वाधिक खांसी, जुकाम के रहे। कंपिल क्षेत्र के पीएचसी बरखेड़ा में डॉ.हिमांशु ने 22 मरीज देखे। इसमें बुखार, खांसी व एलर्जी के अधिक मरीज थे। एलटी आयुष ने पांच मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट जगजीवन राम ने दवाई दी। एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह ने बताया कि 1694 मरीजों का उपचार किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें