फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केबल बाॅक्स फटने से 32 गांवों की आपूर्ति चार घंटे ठप

Thu, 29 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के नसरतपुर गांव में सुबह धमाके के साथ केबल बॉक्स फुंक गया। इससे नौगवां उपकेंद्र बंद हो गया। जानकारी पर एसडीओ ने पेट्रोलिंग कर चार घंटे बाद केबल बॉक्स ठीक कर उपकेंद्र चालू किया गया। इसके चलते करीब 32 गांवों की आपूर्ति चार घंटे बाधित रही।
विज्ञापन


33 केवी उपकेंद्र नौगवां से बहोरिकपुर, नौगवां ग्रामीण समेत तीन फीडर चलते हैं। तीनों फीडरों से करीब 32 जहानगंज, बहोरिकपुर व नौगवां ग्रामीण समेत 32 गांवों को आपूर्ति होती है। सुबह करीब आठ बजे उपकेंद्र नौगवां ठप हो गया। जानकारी मिलने पर एसडीओ रवि पांडेय ने लाइनमैनों को भेजकर पेट्रोलिंग शुरू करवाई। गांव नसरतपुर के पास केबल बॉक्स फुंका मिला।
लाइनमैनों ने एसडीओ को जानकारी दी। स्टोर से सामग्री मंगवाकर लाइनमैनों ने केबल बॉक्स ठीक करना शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे नौगवां उपकेंद्र चालू कर दिया गया। एसडीओ ने बताया कि नमी के चलते नसरतपुर गांव में 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंक गया था। इससे नौगवां उपकेंद्र ठप हो गया। केबल बॉक्स ठीक कराकर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें