फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बरबाद

विज्ञापन
फसल
विज्ञापन
शनिवार रात बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों की कमर टूट गई है। खेतों में कटी पड़ी सरसों व खड़ी तंबाकू व सब्जियों की फसल में भारी नुकसान हुआ है। मौसम के बदलते मिजाज से रात में सर्दी व दिन में गर्मी से आम के बागवानों की भी चिंता बढ़ गई है।  
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से फसलों को कोई विशेष नुकसान के हालात नहीं बने थे। सरसों की फसल गिर गई थी। अन्य फसलों में पानी भर गया था, जो सूख गया था। शनिवार रात तेज वर्षा के साथ हुई ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान कर दिया है। खेतों में सरसों की फसल कटी पड़ी है। उस फसल पर पानी गिरने से उसमें काफी नुकसान बताया जा रहा है। पानी के साथ हुई ओलावृष्टि से तंबाकू किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। तंबाकू के पत्तों में छेद हो गए हैं। खेतों में खड़ी सब्जियों में भी नुकसान है। पानी से टमाटर में कीड़ा लगने की आशंका बढ़ गई है। 

बेमौसम वर्षा व सर्द गर्म मौसम से आम के बौर में नुकसान हो रहा है। इस समय आम के पेड़ों पर बौर खिलने का समय होता है। मौसम में तब्दीली की वजह से बौर का  डंठल मुरझा जाएगा। गांव गढ़ी के तंबाकू किसान महताब खां ने बताया कि इस बार हर वर्ष की तुलना में तंबाकू की फसल की पैदावार कम है। बेमौसम बारिश से फसल खराब हो जाएगी। इसमें उखटा रोग लगने की आशंका है। किला के किसान अशोक कुमार ने बताया कि वर्षा से सब्जियों में काफी नुकसान हुआ है। टमाटर तो बिल्कुल ही खत्म हो जाएगा। टमाटर में कीड़ा लगने की आशंका है। 
विज्ञापन


कलाखेल के लालमियां ने बताया खेतों में कटा पड़ा सरसों का दाना कमजोर होने से वजन कम हो जाएगा। इससे पहले हुई वर्षा से सरसों की फसल गिर गई थी। कलाखेल के रामऔतार ने बताया तंबाकू की फसल की कम पैदावार को देखते हुए वैसे भी तंबाकू के रेट दोगुने हो गए थे। फसल में नुकसान होने से रेट तो अच्छा मिलेगा, लेकिन बाजार में अच्छी तंबाकू की मात्रा कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें