फोटो-40, नशे में बिजली टावर पर चढ़ा गोपाल।
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। मायके से पत्नी के न आने से क्षुब्ध होकर बुधवार शाम नशे की हालत में एक युवक बिजली पोल पर चढ़ गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उतरा। रात तक युवक पोल पर चढ़ा रहा।
शाम करीब सात बजे थाना क्षेत्र के गांव समुद्दीनपुर निवासी शंभूदयाल का पुत्र गोपाल नशे की हालत में बिजली टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने गोपाल को बिजली पोल पर चढ़ा देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।
जानकारी पर राजपूताना चौकी इंचार्ज उदय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उतरा। ग्रामीणों ने बताया कि गोपाल ससुराल से पत्नी को बुलाने गया था, लेकिन वह नहीं आई। इस पर वह शराब पीकर बिजली टावर पर चढ़ गया। (संवाद)