फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: द्रोण अकादमी ने रॉयल क्लब को 24 रनों से हराकर जीता फाइनल

Thu, 01 Jan 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-13, विजेता टीम के साथ मौजूद आयोजन समिति के सदस्य। स्रोत: आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 15वीं फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) के सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में द्रोण अकादमी और रॉयल क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल में द्रोण अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल क्लब को 24 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर द्रोण अकादमी के कप्तान डॉ. अमित सक्सेना ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए। बल्लेबाजी में अभिषेक पाल ने 35 रन की अहम पारी खेली, जबकि अभिनव पाल ने 30 और प्रथम साध ने 24 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। रॉयल क्लब की ओर से श्याम और अफरोज ने दो-दो विकेट लिए वहीं अनुज पाठक ने एक सफलता हासिल की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्लब की टीम द्रोण अकादमी के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 122 रन पर ऑलआउट हो गई। रॉयल क्लब की ओर से श्याम ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। इसके अलावा मयंक दीक्षित ने 17, अनुज पाठक ने 15 और रोहित ठाकुर ने 11 रन का योगदान दिया। द्रोण अकादमी के गेंदबाज धीरेंद्र कुमार और अभिषेक पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अभिषेक पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। मैच में अंपायरिंग रफीकुल अंसारी व प्रमोद कुमार शुक्ला ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुहानी राठौर ने निभाई। इस अवसर पर सुशांत सक्सेना, अरुण कुमार, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें