फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीआरएम ने ट्रेन के चालक व सहायक को किया सम्मानित

Thu, 04 May 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पटरी में फ्रैक्चर का आभास होते ही ट्रेन के चालक और सहायक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने के मामले में डीआरएम ने दोनों को सम्मानित किया। कहा कि यदि चालक सतर्कता नहीं बरतते तो कोई भी ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त हो सकती थी।
विज्ञापन

पिछले महीने 24 अप्रैल को फर्रुखाबाद से कानपुर से अनवरगंज स्टेशन जा रही ट्रेन को फर्रुखाबाद लॉबी के लोको पायलट जसविंदर पाल सिंह और वरिष्ठ सहायक लोको पायलट शुभम सिंह चला रहे थे। जशोदा-कन्नौज स्टेशनों के बीच गाड़ी के संचालन के दौरान अचानक झटका महसूस किया। इस पर तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन सुरक्षित रोक ली। रेलपथ का निरीक्षण करने पर एक स्थान पर पटरी टूटी मिली। इस पर मंडल नियंत्रण कक्ष एवं दोनों तरफ के स्टेशन मास्टरों को जानकारी दी गई। पटरी की मरम्मत के उपरांत ट्रेन संचालन शुरू किया गया था। दोनों ही चालकों की सूझबूझ एवं तुरंत निर्णय से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) इज्जतनगर रेखा यादव ने स्टार ऑफ द डिवीजन पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें