फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से सराफ की मौत में चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दुकान पर जा रहे सराफ की ट्रक से कुचलकर मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी सराफ रोहित वर्मा (36) सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव विराहिमपुर स्थित अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। गांव शिवरई वरियार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सराफ की बाइक में टक्कर मार दी। इससे सराफ की मौत हो गई।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पिता रमेश चंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक मंडी समिति में खड़ा कर दिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक ने अपना नाम अनुज कुमार निवासी तारापुर थाना संधना सीतापुर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें