फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एफसीआई गोदाम के बाहर ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत

Tue, 30 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। एफसीआई के प्राइवेट गोदाम के बाहर ट्रॉली के पहिए के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस व प्रशासन की शह पर कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टर ट्रॉली गोदाम पर गेहूं ढो रहे हैं। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस ने ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चुनूपुर गढि़या निवासी दिनेश दिवाकर(35) शहर कोतवाली के छोटी गुमटी निवासी एक युवक के ट्रैक्टर ट्रॉली पर गेहूं लादकर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एफसीआई के उदय गोदाम पर शनिवार की रात को गया था। गोदाम के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी हुई थी। दिनेश दिवाकर रात को गोदाम के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली को खड़ी कर आगे खड़ी ट्रॉली के नीचे सो गया। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे आगे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने वाहन को तेजी से आगे बढ़ाया। अचानक दिनेश ट्रॉली के पहिए के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर खड़े सभी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक वहां से भाग गए।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन शव को सीएचसी लेकर गए। दिनेश के पिता सुरेश चंद्र की मौत हो चुकी है। मां सुनीता देवी सौतेली है। भाई अजीत फरीदाबाद में नौकरी करता है। कोतवाल अनिल कुुमार चौबे ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में एसडब्ल्यू सी के प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि घटना गोदाम के बाहर की है। कृषि कार्य व व्यवसायिक कार्य में ट्रैक्टर ट्रॉली पंजीकृत है। इसके बारे में एआरटीओ को ही जानकारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें