फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आइसकैंडी घोल सहित लिए गए चार नमूने

Tue, 30 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य वस्तुओं में मिलावट को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने का कार्य भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी कर रह हैं। सोमवार को चलाए गए अभियान में टीम ने गोल गप्पे का तैयार पानी, आइसकैंडी घोल सहित चार नमूने लिए। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से आम जनमानस की सुरक्षा के लिए अभियान चला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने अचरा रोड लोधीनगर नबावगंज स्थित अलीशान क आइस कैंडी विनिर्माण इकाई से आइस कैंडी का घोल, कंपिल रोड मुबारिकपुर के अवधेश कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से साबित काली मिर्च, पट्टी मदारी कंपिल स्थित अजीत किराना स्टोर के अजीत कुमार के प्रतिष्ठान से कार्बोनेटेड वाटर, नबावगंज ब्लॉक के सामने स्थित भईयालाल मशहूर गोलगप्पे से गोल गप्पे का तैयार पानी का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि टीम ने छापेमारी कर चार नमूने लिए हैं। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें